Almora News:पुलिस ने क्रिकेट टूर्नामेंट में आये युवाओं को पढ़ाया जागरुकता का पाठ,नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

ग्राम पैसिया में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए सभी नवयुवकों को थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद द्वारा आज 13 जनवरी को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

🔹साइबर ठगो से रहे दूर 

वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora news बरसात से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस,राजपुर क्षेत्र में दो भवनों की छतों पर डाली त्रिपाल*

🔹यातायात से जुड़ी दी जानकारी 

सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की उचित हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news:-अचानक सीएम धामी पहुंचे विधायक अरविंद पांडे के आवास, क्या सियासी दूरियों पर लगा विराम। क्या बोले अरविंद पांडे

🔹हेल्पलाइन नंबरों की की दी सूचना 

     पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *