Almora News:परचून की दुकान में बेच रहा था शराब,चढ़ा पुलिस के हत्ते

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थानाचौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।    

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद और विजय  सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा कल 9 जनवरी को औचक चेकिंग की गई। इस दौरान कस्बा जागेश्वर में आरोपी प्रकाश चन्द्र भट्ट को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब बेच रहा था।उसके कब्जे से 52 पव्वे पिकनिक मार्का अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

🔹पुलिस टीम-

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की बेटी एकता बिष्ट को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026, क्षेत्र में खुशी की लहर

1-उ0नि0 विजय सिंह नेगी थानाध्यक्ष दन्या

2-हे0कानि0  दान सिंह थाना दन्या

3-कानि0 पवन थ्वाल थाना दन्या

Advertisement