Almora News:सदस्यता अभियान में व्यापारी बढ़-चढ़ कर ले रहे प्रतिभाग,छठे दिन 235 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की सबसे पुराने पंजीकृत व्यापारिक संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के तहत अल्मोड़ा मैं व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है। देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। अभियान के छठे दिन 235 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

🔹व्यापारियों के हित में है कार्य करना

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार: कैंची धाम में शिप्रा का रौद्र रूप, नैनीताल में 23 घर खाली कराए, चमोली में उफनाईं नदियां

सोमवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत धार की तूनी, ढूंगाधारा, मुख्य बाजार, लिंक रोड तक सदस्यता की गई।अभियान के तहत आज 235 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है जिसके लिए सभी व्यापारियों से विचार विमर्श भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बारिश का कहर: 3 बच्चों समेत 11 की मौत, 2 लापता; दून में उफनाए नाले में बही कारें

🔹यह लोग रहे शामिल 

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी ‘गुड्डू’, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, सूरज वाणी, आशीष भारती आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *