Uttarakhand News: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित होगी प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाएं, दिए जायेंगे स्मार्टफोन

0
ख़बर शेयर करें -

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस बार प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2022 और 2023 की 10वीं और 12वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान स्वरूप डिजिटल एजुकेशन डिवाइस (स्मार्ट फोन) दिए जाएंगे।

🔹बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, जो सभी क्षेत्रों में भागीदारी निभा रही हैं। बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को अगस्त माह की पेंशन जारी, सीएम धामी ने दिए 'अकाउंट बेस्ड पेमेंट' के निर्देश

🔹प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम हो रहे आयोजित 

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के संबंध में विभागीय तैयारी के निर्देश दिए। कहा, इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। मंत्री ने कहा, भारतीय समाज में काफी पहले से लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

कहा, सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने और सामाजिक स्तर में सुधार के उद्देश्य से कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिकाओं के लिए मुफ्त या अनुदानित शिक्षा और कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में सीटों का आरक्षण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *