Weather Update :उत्तराखंड में पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

💠इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रह रहा है। ऐसे में नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फबारी देखने को मिली थी। इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है।

मौसम शुष्क रहने से दिन का तापमान बढ़ रहा है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश होने के लिए बादल का बनना बहुत जरूरी है। लेकिन प्रदेश भर के किसी भी इलाकों में अभी बादल नहीं बन रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ | चंपावत उत्तराखंड के जनपद चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर दयाल सिंह रावत ने की आत्महत्या

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ बना रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *