Uttrakhand News :उत्तराखंड में इसी माह लगेगी समान नागरिकता संहिता एवं सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के संबंध में विधानसभा की मुहर

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने और राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के संबंध में इसी माह विधानसभा की मुहर लगेगी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अनुसार, इस सिलसिले में विधानसभा सत्र की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके अलावा अगले माह बजट सत्र होगा। यह गैरसैंण में होगा अथवा देहरादून में, इस बारे में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में सरकार अब तेजी से कदम बढ़ाने जा रही है।

💠सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

समान नागरिक संहिता का प्रारूप तय करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति अपना कार्य पूरा कर चुकी है। इसी माह वह अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए थे। विशेषज्ञ समिति से प्रारूप मिलने के बाद सरकार इसे कानूनी जामा पहनाने के लिए विधानसभा में ले जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

इसके अलावा, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के उद्देश्य से सरकार पिछले वर्ष सितंबर में हुए मानसून सत्र में विधेयक लाई थी। यह विधेयक विधानसभा की प्रवर समिति को सौंप दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

💠जल्द ही घोषित होगी तिथि

प्रवर समिति रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंप चुकी है। राज्य आंदोलनकारियों की ओर से भी यह विधेयक जल्द पारित कराने का सरकार पर दबाव है। इन दोनों विषयों पर सत्र को लेकर सरकार ने कसरत शुरू कर दी है।

दरअसल, मानसून सत्र का अभी सत्रावसान नहीं हुआ है। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि समान नागरिक संहिता व आंदोलनकारी आरक्षण को लेकर सत्र इसी माह होगा। जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी।