Upsc Nda :सेना में शामिल होने का मौका,एनडीए1 2024 अधिसूचना जारी,9 जनवरी तक करे ऑनलाइन आवेदन

0
ख़बर शेयर करें -

सेना, वायु सेना और नौ सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना हर युवा का सपना होता है। और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह स्कूल से ही मेहनत में लग जाता है। और कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जिन्हें कुछ समय अपनी प्रतिभा का अहसास होता है, और वे उसी क्षण से भारत माता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। ऐसे ही जूनून की तलाश में 12वीं पास युवाओं को अधिकारी बनाने की प्रक्रिया वर्षों से चली आ रही है।

🔹ऐसे करे आवेदन 

संघ लोक सेवा आयोग कम आयु के युवाओं को भारतीय जल, थल और वायु सेना में से किसी एक सेना में अधिकारी बनने का मौका देती है। जिसके लिए पूरे देश भर में देश सेवा के लिए बेताब युवाओं की NDA की परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NDA की परीक्षा देने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन करना होता है। फिर फॉर्म भरते समय अपनी सही जानकारी देनी होती है। उसके कुछ महीनों बाद NDA की परीक्षा पूरे भारत में कराई जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​सावन के पहले दिन बाबा जागेश्वर के दरबार पहुंचे सीएम धामी, चढ़ाई डेढ़ क्विंटल की घंटी; हरेला पर की ये बड़ी अपील

🔹अविवाहित पुरुष या महिला उम्मीदवार 

और इस बार यह प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। जो 9 जनवरी तक चलेगी। 9 जनवरी के बाद युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि NDA कि परीक्षा के बाद लाखों अभियार्थियों में से कुल 400 की भर्ती की जाती है।इन पदों पर केवल अविवाहित पुरुष या महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और जिनका जन्म 2 जुलाई 2005 से पहले और 1 जुलाई 2008 के बाद नहीं हुआ हो।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:बागेश्वर में सनसनी: राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

🔹12वीं पास होना अनिवार्य 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी विंग: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की वायु सेना और नौसेना विंग 10+2 कैडेट प्रवेश योजना: इसके लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित विषय के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *