Almora News:शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाना ड्राइवर को पड़ा महंगा,हुआ गिरफ्तार डीएल भी निरस्त

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आगामी थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत लगातार चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने,हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है ।  

यह भी पढ़ें 👉  सरकारों को निजी स्वार्थ त्याग कर उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए:गणेश गोदियाल

🔹जाने मामला 

दिनांक 28 दिसम्बर को भतरौजखान पुलिस के चौकी भिकियासैण के अपर उपनिरीक्षक  विजय सिंह रावत द्वारा चौकी भिकियासैंण तिराहे के पास चेकिंग के दौरान चालक फारुख पुत्र मकसूद निवासी गदरपुर उधमसिंह नगर को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन पिकप को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

     

Advertisement