Uttrakhand News :ईंट भट्ठा हादसा में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देगी सरकार

हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में मंगलवार को ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  वीर सैनिकों के साथ मनाई दीपावली: सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को बांटी मिठाइयां, कहा—"आपके सतर्क पहरे से सुरक्षित हैं देशवासी"

सालवी भट्ठे पर हुई घटना के बाद भट्ठा मालिकों ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो-दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की.

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्मण झूला चौक पर हादसा: तीन दुकानों को चपेट में लिया आग ने, दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रशासन ने भी आर्थिक मदद देने की बात कही. बता दें कि मृतकों में तीन मजदूर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले और बाकी तीन हरिद्वार के रहने वाले थे.

Advertisement