Weather Update :उत्तराखंड में पल पल बदल रहा है मौसम का मिजाज, पहाड़ों में पाले से जनजीवन प्रभावित

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। तापमान लुढ़कने से जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक दिन में ही अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर में तापमान माइनस छह से सात डिग्री चल रहा है। जागेश्वर धाम में कैमिकल ट्रीटमेंट को पाले से बचाने के लिए ढक कर रखा जा रहा है।

सुबह जिले के घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। कुछ देर बार धूप खिल आई। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रविवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस था, वहीं एक दिन बाद भी अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान लुढ़कने से जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चटक धूप से कुछ देर लोगों को राहत जरूर मिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय बर्फीली हवाएं चलने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम: विधानसभा सत्र में महिला आरक्षण पर चर्चा

💠जागेश्वर में पाले से मंदिर ट्रीटमेंट प्लान पर असर 

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जागेश्वर में तापमान माइनस छह से सात डिग्री चल रहा है। शीतलहर चल रही है। इन दिनों जागेश्वर मंदिर समूह का कैमिकल ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। सुबह के समय काफी पाला पड़ रहा है। मंदिर में किए जा रहे कैमिकल ट्रीटमेंट काम को नुकसान से बचाने के लिए तिरपाल या अन्य चीजों से ढका जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में हीट वेव का रेड अलर्ट: 27 अप्रैल को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

💠पाला गिरने से किसानों में चिंता

रानीखेत। खेतों में पाला जमा देखकर किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। फसल पर पाले का असर न दिखे इसलिए कई किसान सुबह हलके गरम पानी से सिंचाई कर रहे हैं। किसान दलीप सिंह का कहना है कि पाला इसी तरह गिरा तो गेहूं, मटर, मसूर, पालक आदि की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

💠दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

11 दिसंबर 18-6

12 दिसंबर 15-6

13 दिसंबर 15-4

14 दिसंबर 17-4

15 दिसंबर 17-4

16 दिसंबर- 17-5

17 दिसंबर 17-4

18 दिसंबर 14-3

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *