Uttrakhand News :उत्तराखंड को मिला भारत का सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन राज्य का पुरस्कार

गुजरात के केवड़िया में एटीओएआइ (एडवेंचर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया) की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन राज्य का पुरस्कार मिला है।

यह पुरस्कार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और साहसिक पर्यटन के एसीईओ कर्नल अश्विनी पुंडीर ने प्राप्त किया है।

इस अवसर सचिव कुर्वे ने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में संचालित राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए दिया गया है।

कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का ये पुरस्कार प्रतिफल है। पिछले लगभग एक वर्ष से अधिक समय में यूटीडीबी ने राज्य को देश में अग्रणी साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से उठाए गए कुछ कदमों में गंगा के अलावा अन्य नदियों जैसे कि शारदा, अलकनंदा, टोंस और भागीरथी आदि में कयाकिंग और राफ्टिंग जैसी जल गतिविधियों के लिए आपरेटर शुल्क में छूट शामिल हैं। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस उपलब्धि के लिए विभाग को बधाई दी है।

Advertisement