Weather Update :उत्तराखंड में बादलों की आमद से बढ़ी ठिठुरन, पाले व कोहरे का यलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शीत प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्के हिमपात की आशंका है। पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं बात करें प्रदेश में बीते दिनों की तो रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छायी रही। हालांकि, दोपहर में चटख धूप खिली। शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रहे। सुबह-शाम दून में भी सर्दी सितम ढाने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :सावन के पहले सोमवार के साथ उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा की हुई शुरुआत,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आने वाले कांवड़ियों का किया स्वागत

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अन्य जिलों में पाला पड़ने की आशंका है। पारे में गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

💠दोपहर में धूप खिलने से राहत

शिक्षानगरी में रविवार को सुबह व शाम मौसम सर्द बना रहा। वहीं, दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। उधर, रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :थानाध्यक्ष महिला थाना ने लगाई स्कूल में जागरुकता पाठशाला छात्र-छात्राओं को महिला,साईबर अपराध,नवीन कानूनों आदि की दी जानकारी

शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को अलसुबह वातावरण में कोहरा छाया रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में धीरे-धीरे कोहरा छंट गया और सुबह करीब आठ बजे धूप खिल आई। जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर तक मौसम साफ व शुष्क रहेगा। साथ ही रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा व धूप के खिली रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *