Almora News: यहां महिला पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में लगाई जागरुकता पाठशाला,नन्हे–मुन्ने बच्चों को गुड टच व बैड टच की दी शिक्षा

आज दिनांक- 12 दिसम्बर को थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या द्वारा महिला कांस्टेबल द्रौपदी व कांस्टेबल अनिल कुमार के साथ राजस्व क्षेत्र उपराड़ी रानीखेत स्थित प्राथमिक विद्यालय शिलंगी में जाकर जागरुकता अभियान के तहत स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी देते हुए उन्हें गुड टच व बैड टच में फर्क समझाकर  जागरुक किया गया।

🔹सुरक्षा का एहसास दिलाकर बैड टच करने वालों की शिकायत करने हेतु किया जागरुक

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

महिला थानाध्यक्ष द्वारा बच्चों को बताया गया कि कोई भी आपको बैड टच करता है तो उसे टोकना चाहिए और ऐसे लोगों के बारे में अपने माता-पिता/अभिभावकों व अपने टीचर्स को बताना चाहिए। बच्चों को सुरक्षा का एहसास* दिलाते हुए किसी भी गलत आदमी से नहीं डरने हेतु कहा गया। 

🔹हेल्पलाइन नंबरो के प्रति किया जागरूक 

   बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की सूचना/शिकायत होने पर अपने मम्मी पापा को डायल 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना देने हेतु बताकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए अपने परिजनों/परिचितों को बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने हेतु जागरुक करने को कहा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नामी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने काटा हंगामा

विद्यालय में उपस्थित टीचर्स को साईबर क्राईम, महिला सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति फीचर व हेल्पलाईन नंबरों आदि के बारे में जागरुक किया गया।

Advertisement