Almora News:कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा न्यायालय से धारा- 500/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत प्राप्त गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त हाफिज सुलेमान पुत्र स्व0 फिदा हुसैन, निवासी बाड़ी बगीचा, अल्मोड़ा को आज दिनांक- 06.12.2023 को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून: रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

🔹पुलिस टीम

1-म0उ0नि0 पूनम रावत 

2-हे0कानि0  सतीश कुमार

3-एच0जी0 नीरज बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *