Haldwani News:यहां वन विभाग की जमीन पर बने दुकानों पर चला बुलडोजर,44 दुकानें ध्वस्त

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित फॉरेस्ट की जमीन पर बनी 44 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया है। आज सुबह से ही प्रशासन का बुलडोजर 44 दुकानों पर एक तरफ से गरजना शुरू हुआ तो अतिक्रमणकारियों की एक ना चली।

🔹दुकान स्वामियों को 4 महीने का मिला था समय 

सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के मुताबिक वन विभाग की जमीन पर 44 दुकानें थी, जिनकी लीज समाप्त हो गई थी। वन विभाग ने इन दुकानों को हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किया था, लेकिन दुकान स्वामी इस मामले को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट चले गए थे। नैनीताल हाईकोर्ट ने दुकान स्वामियों को 4 महीने का समय दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

🔹कुछ ने खुद ही खाली करदी दुकान 

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 30 नवंबर को दुकान स्वामियों को मिली समय अवधि समाप्त हो गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, हालांकि प्रशासन का बुलडोजर चलने से पहले कुछ दुकान स्वामियों ने दुकानों को खुद ही खाली करना शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *