Almora News:नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में विशेष समुदाय के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

विकासखंड के एक गांव में विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से पूरे क्षेत्र में गुस्सा है।

🔹जाने मामला 

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर सौंपी। उसका कहना है कि क्षेत्र में यूके लिप्टिस के पेड़ों का कटान चल रहा है। इसमें मजदूरों को लगाया गया है। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बीते 30 नवंबर को गाय को चारा देने गोशाला गई थी। इस दौरान पेड़ कटान में लगे आरोपी मोहम्मद शोएब ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:मौसम के तल्ख तेवर: फरवरी में ही तपने लगा उत्तराखंड, टूट रहे तापमान के रिकॉर्ड

🔹केस दर्ज कर जांच शुरू

नाबालिग ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान और अपनी मां को दी। इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *