Almora News:ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन छुट्टी पर,मरीज रहे परेशान

जिला अस्पताल में मंगलवार को ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन के अवकाश पर होने के कारण इलाज के लिए आए मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि कुछ मरीजों ने पांच किमी दूर राजकीय मेडिकल काॅलेज के अधीन बेस अस्पताल की दौड़ लगाई तो कुछ ने निजी अस्पतालों का रुख किया।

🔹लम्बी लाइन में खडे रहे मरीज 

जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी सर्जन और चेस्ट फिजिशियन के एक साथ अवकाश पर रहने से नाक, कान, गले और छाती संबंधी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीज वापस चले गए। वहीं कुछ मरीज इलाज के लिए पांच किमी दूूर बेस अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां भी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

🔹नौ दिसम्बर को लौटेंगे डॉक्टर 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की धीमी प्रगति पर डीएम अंशुल सिंह नाराज, एक सप्ताह में सुधार के अल्टीमेटम के साथ कार्रवाई की चेतावनी

इधर अस्पताल प्रबंधन की ओर से चिकित्सकों के अवकाश पर होने की सूचना चस्पा नहीं होने से ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों में असमंजस की स्थिति रही। – मंगलवार को दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर रहे। चेस्ट फिजिशियन बुधवार से मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। ईएनटी विशेषज्ञ नौ दिसंबर को अवकाश से लौटेंगे। इस दौरान मरीजों के उपचार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव: हास्य कवि शंभू शिखर और लोकगायिका बेबी प्रियंका की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

– डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

Advertisement