Uttarakhand News :आतंकी हमले में उत्तराखंड का एक और बेटा हुआ शहीद

0
ख़बर शेयर करें -

जम्मू के राजोरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए।जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

12 साल पहले हुए थे भर्ती 

यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग ठप, NDRF-SDRF और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना | अलकनंदा तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे। संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। फिलहाल संजय की शादी नहीं हुई है। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता हुआ छोड़ गए है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मार्ग का एक ओझल रहस्य: क्या आप जानते हैं जसूली देवी की ऐतिहासिक धर्मशाला का सच?

🔹गांव में शोक की लहर 

संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *