Almora News:नगर में उज्ज्वला के लाभार्थियों समेत दो हजार गैस कनेक्शन हुए बंद, जाने वजह

जिलेभर में दो हजार से अधिक गैस कनेक्शन बंद हो गए हैं।लंबे समय से केवाईसी जमा नहीं करने पर गैस एजेंसी को यह कदम उठाना पड़ाlइसका कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में जागरूकता की कमी बताई जा रही है।

🔹जरूरी कागजात नही हुए जमा 

वहीं, अब इंडेन गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से केवाईसी जमा करने की अपील की है। दरअसल, अल्मोड़ा इंडेन गैस एजेंसी के जिलेभर में करीब 24 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, लेकिन लंबे समय से कई उपभोक्ताओं ने गैस से संबंधित जरूरी कागजात जमा नहीं कराए हैं। इससे अल्मोड़ा गैस एजेंसी के अंतर्गत करीब दो हजार गैस कनेक्शन लंबे समय से बंद हो गए हैं।

🔹अभी भी है अवसर 

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों का भारी हंगामा: तहसीलदार और SDO को दुकान में बनाया बंधक

गैस एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि जिनके गैस कनेक्शन बंद हो गए हैं, उनके पास अब भी मौका है। उपभोक्ता अपने संबंधित गैस एजेंसी जाकर या ऑनलाइन केवाईसी फार्म प्राप्तकर सकते हैं। फार्म में आधार कार्ड संख्या, पहचान पत्र समेत अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र का विवरण दें। इसके बाद गैस कनेक्शन सेवा शुरू की जाएगी।

🔹जागरूकता का अभाव

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोगों में जागरूकता की कमी बनी हुई है। गैस एजेंसी से मिली जानकारी अनुसार अधिकतर बंद हुए गैस कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। उन्होंने बताया कि जागरूकता के अभाव में लंबे समय से लोगों ने केवाईसी जमा नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार रूपेश कुमार पर हमला और गिरफ्तारी का मामला: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने की कड़ी निंदा, निष्पक्ष जांच व रिहाई की मांग

🔹महंगाई भी एक कारण 

लोगों का कहना है कि महंगाई के चलते कई लोग सिलेंडर नहीं भरवा रहे हैं। करीब एक हजार रुपये का सिलेंडर लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोग कई माह तक सिलेंडर नहीं भरवा रहे हैं तो उनकी केवाईसी जमा करने में भी दिलचस्पी नहीं है। केवाईसी जमा नहीं होने के कारण नियमानुसार कनेक्शन बंद कर दिए जा रहे हैं।

जिले में करीब दो हजार से अधिक कनेक्शन बंद हैं। इन उपभोक्ताओं ने केवाईसी जमा नहीं की है। उपभोक्ता केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर अपना रसोई गैस कनेक्शन खुलवा सकते हैं-मुकेश जलाल, प्रबंधक गैस एजेंसी चौघानपाटा अल्मोड़ा।

Advertisement