Uttrakhand News :चलती स्कूटी में लगी अचानक भीषण आग, सवार युवती की जलकर मौके पर मौत

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई।

💠मृतक महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला ग्राम डांग ब्रह्रमखाल की निवासी बताई जा रही है।

थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:थाना दन्या ने किया थाना दिवस का आयोजन उपस्थित जनमानस को विभिन्न विषयों पर लाभप्रद जानकारी देकर किया जागरुक

उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, बुधवार को सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *