Uttarakhand News:यहां दो बसों की हुई जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 22 यात्री घायल

0
ख़बर शेयर करें -

यहां दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत होगई।हादसे में 22 यात्री घायल हो गए | इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और बसों को हटाकर मार्ग आवाजाही के लिए खुलवाया गया।

🔹जाने मामला 

पौड़ी के एकेश्वर में सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। सूचना पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  # **मौसम अलर्ट: अल्मोड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, एक सप्ताह तक बीडीसी बैठकें स्थगित; कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद**

🔹सतपुली पुलिस और SDRF टीम पहुंची

दुर्घटना एकेश्वर रोड पर सोमवार सुबह करीब 9.15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, सुबह कोटद्वार से बस (यूके 15 पीए 0241) सवारियां लेकर चौबट्टाखाल जा रही थी। दूसरी ओर, बस (यूके 15पीए 0825) चौबट्टाखाल से यात्रियों को लेकर कोटद्वार आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *