National News :वर्ल्ड कप के फाइनल में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए देश-विदेश से वीवीआईपी समेत सेलिब्रिटी पहुंचेंगे।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में करीब 100 चार्टर प्लेन अहमदाबाद और आसपास के हवाईअड्डों पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

💠अहमदाबाद हवाईअड्डे पर 30 से 40 चार्टर प्लेन के पार्क करने की व्यवस्था है। 

अहमदाबाद के आसपास के हवाईअड्डों पर भी इन चार्टर प्लेन को उतारा जा सकता है। प्रशासन इसकी तैयारी में अभी से जुटा है। 19 नवंबर को मैच देखने आने वाले वीवीआईपी और सेलिब्रिटी के चार्टन प्लेन को सूरत, राजकोट और वडोदरा में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

हालांकि, आमतौर पर चार्टर प्लेन वीवीआईपी को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतारकर लौट जाते हैं। सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखने के लिए देश के प्रख्यात उद्योगपति मुकेश अंबाणी, लक्ष्मी मित्तल, गौतम अदाणी, जिंदल ग्रुप समेत बॉलीवुड के स्टार पहुंचेंगे। अहमदाबाद के जीए टर्मिनल पर वीवीआईपी के लिए विशेष लाउंज बनाया गया है। इसके अलावा इनके होटल और स्टेडियम पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है।

Advertisement