National News :5 लाख की रिश्वत लेते दो सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार,सीबीआई ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

सीबीआई (CBI) ने बाराखंभा रोड पुलिस थाने के दो सब इंस्पेक्टर वरुण चीची और राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के मुताबिक एक प्राइवेट कंपनी के एमडी के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था, 10 -12 दिन पहले शिकायतकर्ता बाराखंभा रोड पुलिस थाने में अपने एमडी को दवा देने गया था उस वक्त एमडी को तिहाड़ जेल से लाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

💠सीबीआई ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

आरोप है की वहां एक सब इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता और उसके बेटी और दामाद को केस में फंसाने की धमकी दी और कहा की 25 लाख दोगे तो करवाई नहीं होगी। पहली किस्त के तौर पर उसने 5 लाख मांगे। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर सब इंस्पेक्टरों को पकड़ा बता दें सीबीआई ने दूसरे सब इंस्पेक्टर को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वो पहले सब इंस्पेक्टर के कहने पर 4 .50 लाख रुपए लें रहा था।