Uttarakhand News:उत्तराखंड में पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगा हिमालय पुत्र पुरस्कार, आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

राज्य पहली बार छह खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार मिलेगा। इसमें एक दिव्यांग, दो टीम एवं तीन व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है।

🔹खिलाड़ी देश और दुनियाभर में पदक जीत रहे 

सभी मानकों को पूरा कर रहे खिलाड़ियों के नाम शासन को भेजे जाएंगे। शासन स्तर से मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के खिलाड़ी कई खेलों में देश और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम की दोहरी मार: मैदानों में कोहरे का 'येलो अलर्ट', कल से पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

🔹चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को समय-समय पर देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार पहली बार मिलने जा रहा है।

🔹चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा

खेल विभाग के अफसरों के मुताबिक, खेल निदेशालय को 16 अक्तूबर तक कई पुरस्कारों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर बताते हैं कि आवेदनों की जांच के बाद इसके लिए गठित कमेटी की बैठक होगी।बताया, कमेटी के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा चमोली जिले के किसानों हेतु “पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

🔹इन पुरस्कारों के लिए नाम भी होंगे घोषित

प्रदेश के एक खिलाड़ी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, एक को लाइफ टाइम अचीवमेंट और एक खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *