World Cup 2023: पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हुई बाहर, इन चार टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग, जानें कब और कहा

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। क्‍योंकि इंग्‍लैंड की टीम 200 अधिक का स्‍कोर कर चुकी है। अब यहां से उसे 6 रन प्रति गेंद से भी ज्‍यादा रन बनाने होंगे। अब कोई करिश्‍मा भी उसे सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा सकता है। मैच के बाद उसके आधिकारिक तौर पर बाहर होने का ऐलान भी कर दिया जाएगा। वैसे तो टॉस के समय ही यह साफ हो गया था कि हर हाल में उसे असंभव रन चेज करना होगा। इस मैच के बाद बाबर आजम की टीम बेहद कड़वी यादों के साथ पाकिस्‍तान के लिए रवाना हो जाएगी।

🔹चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा

पाकिस्तान की टीम को लेकर वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। पाकिस्‍तानी दिग्‍गज उसे इस बार वर्ल्‍ड कप की सबसे बड़ी दावेदार बता रहे थे। पाकिस्‍तान की टीम ने नीदरलैंड और श्रीलंका को शुरुआती दौर में हराकर अच्‍छी शुरुआत भी की, लेकिन भारत के खिलाफ हारते ही उसके बुरे दिन शुरू हो गए। इसके साथ उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

🔹इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के लिए संभावित लक्ष्य

🔹इंग्लैंड 20 रन बनाए- पाकिस्तान को 1.3 ओवर में जीतना होगा।

🔹इंग्लैंड 50 रन बनाए- पाकिस्तान को 2 ओवर में जीतना होगा।

🔹इंग्लैंड 100 रन बनाए- पाकिस्तान को 2.5 ओवर में जीतना होगा।

🔹इंग्लैंड 150 रन बनाए- पाकिस्तान को 3.4 ओवर में जीतना होगा।

🔹इंग्लैंड 200 रन बनाए- पाकिस्तान को 4.3 ओवर में जीतना होगा।

🔹इंग्लैंड 300 रन बनाए- पाकिस्तान को 6.1 ओवर में जीतना होगा।

🔹भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल

पाकिस्‍तान के बाहर होने के बाद अब वर्ल्‍ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। 2019 में भी भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल खेला गया था, लेकिन इस बार दोनों की जंग भारतीय धरती पर है। ऐसे में भारत पिछले वर्ल्ड कप का बदला लेने उतरेगा। ये मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

Advertisement