Nainital News:यहां युवती को फ्री के iPhone के चक्कर में लगा 63 हजार का झटका, इंस्टाग्राम पर ऐसे हुआ ठगी का खेल

यहां नैनीताल जिले की आदर्शग्राम निवासी एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती भारी पड़ गई।आईफोन गिफ्ट करने का झांसा देकर युवक ने 63 हजार रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

🔹जाने मामला 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवती ने तहरीर देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर आईडी पर बरखा मुस्तफा नामक युवक जुड़ा।कुछ वक्त तक दोस्त बनकर बरखा ने ऑनलाइन चेटिंग की। इसी बीच आईफोन गिफ्ट कर पार्सल से भेजने की बात कही।इसकी स्लीप भी जी-मेल पर भेज दी गई।आरोप है कि स्लीप मिलने के बाद एक नंबर से मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें पार्सल कस्टम ऑफिस में पड़ा होना बताया। पार्सल की एवज में 63 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

🔹जाँच में जुटी पुलिस 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

ऑनलाइन यह रकम ट्रांसफर कर दी। मोबाइल नहीं मिलने पर पर बरखा से इंस्टाग्राम पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने आईडी ब्लॉक कर दी। पीड़िता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बरखा मुस्तफा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।एसआई शिवप्रसाद डबराल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।इसमें पुलिस के साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। जल्द आरोपी की धरपकड़ कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

 

Advertisement