Festive News:कल मनाया जाएगा धनतेरस , हस्त नक्षत्र होने से खरीदारी के लिए शुभ रहेगा दिन

0
ख़बर शेयर करें -

दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरूआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। कार्तिक मास की तेरस यानी दीपावली से दो दिन पहले आने वाले धनतेरस इस बार 10 नवम्बर को है।

🔹यह रहेगा शुभ समय 

कन्या राशि में चंद्रमा रहने और हस्त नक्षत्र का सानिध्य होने से यह दिन धनतेरस के लिए सर्वोत्तम है। इस बार खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। सुबह 8:58 बजे से 11: 45 मिनट और दोपहर 2:47 से शाम 8:08 बजे तक समय शुभ रहेगा।

🔹दीपावली पर्व छह दिवसीय रहेगा 

धनतेरस से लेकर भैया दूज तक इस बार दीपावली पर्व छह दिवसीय रहेगा। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि धनतेरस, यम दीपदान, प्रदोष व्रत 10 नवंबर को होगा। नरक चतुर्दशी 11 और महालक्ष्मी पूजन रविवार 12 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और 15 नवंबर को यम द्वितीया अर्थात भैय्या दूज पर्व मनाया जाएगा। श्री महालक्ष्मी पूजन 12 नवंबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त शाम 5:16 बजे से 6:57 बजे तक, अमृत चौघड़िया मुहूर्त शाम 6:58 से रात 8:40 बजे तक रहेगा। नरक चतुर्दशी स्नान मुहूर्त चतुर्दशी तिथि व्याप्ति में चंद्रमा के उदय होने और सूर्योदय से पहले किया जाता है। इस वर्ष यह 12 नवंबर के सूर्योदय पूर्व रात्रि शेष सुबह 5:21 बजे चंद्रोदय के समय स्नान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाजपा का आज का धरना ‘शुद्धिकरण’ की शर्मनाक घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश:भूपेंद्र सिंह भोज

🔹राशियों के अनुसार करें खरीदारी

धनतेरस के दिन राशियों के अनुसार खरीदारी शुभ रहेगी। मेष राशि के लिए-तांबा, बर्तन, जेवर, वृषभ राशि के लिए सफेद वस्त्र, वाहन और चावल, मिथुन राशि के लिए आभूषण, मकान और हरा रंग, कर्क राशि के लिए चौपहिया वाहन, भूमि और भवन, सिंह राशि के लिए केसर, मिठाई, सोना और रत्न, कन्या राशि के लिए बर्तन, देवी की मूर्ति और वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा। तुला राशि में लकड़ी से बनी मूर्ति, आभूषण और देव बर्तन, वृश्चिक राशि में मोदक, मिष्ठान, लड्डू, तांबे और धातु निर्मित वस्तुएं, धनु राशि में वाद्ययंत्र, धार्मिक आध्यात्मिक, पुस्तक और मंदिर, मकर राश में वाहन और नूतन वस्त्र, कुंभ में तांबे का कलश, दीपक और भगवान का आसन, मीन राशि में फल, मशीन, तांबे के बर्तन, जेवर और वाहन खरीदना शुभ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के 101 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम धामी बोले- राज्य में पारदर्शी व्यवस्था से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां

🔹कारोबार करने वालों की चांदी, 59 साल बाद बना संयोग

59वर्षों के बाद धनतेरस पर ग्रहों की लगभग अद्भुत रचना हो रही है जिससे सोना, चांदी, वाहन, बर्तन तथा अन्य छोटा कारोबार करने वालों पर धन वर्षा का संयोग बन रहा है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय के अनुसार इस बार धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, बर्तन के अतिरिक्त नमक, झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इस दिन लोहा, कांच की वस्तुएं, काले कपड़े और तेल खरीदने से बचना चाहिए। वहीं शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का प्रिय दिन है। हस्तनक्षत्र, प्रीति योग, शुक्र कन्या राशि में, बृहस्पति मेष राशि में, सूर्य तुला में और शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहकर शशि राजयोग बना रहे हैं। इस दिन घर के मुख्यद्वार के दायीं ओर चार बत्तियों का दीपक जलाकर दीपदान करना शुभता प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *