Almora News:बेस अस्पताल परिसर में लगा गंदगी का अंबार, मरीज परेशान

0
ख़बर शेयर करें -

स्वच्छता के प्रेरित करने वाले सबसे अहम महकमा स्वास्थ्य विभाग खुद अपने परिसर को गंदगी से पाटे है। अस्पताल परिसर में में मेडिकल कचरा भी अनियोजित तरीके से फैला रहता है।चिकित्सक जहां मरीजों को स्वच्छता रखने की सलाह देते हैं, उसी जिला अस्पताल में गंदगी के अंबार लगा है। शुद्ध पेयजल की टंकी के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। 

🔹अस्पताल प्रबंधन इससे बन रहा अंजान 

अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़, बागेश्वर के मरीजों का इलाज करने वाले बेस अस्पताल में खुद अव्यवस्थाओं का अंबार है। अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर जच्चा-बच्चा वार्ड तक गंदगी फैली है जो स्वच्छता के दावों को फेल साबित कर रही है।चारों तरफ फैली गंदगी से बीमारों के साथ जच्चा-बच्चा में संक्रमण फैलने का खतरा है। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन इससे अंजान है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के सपनों की हत्या, सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस: गोपाल भट्ट

🔹कूड़े से जच्चा बच्चा को खतरा 

बेस अस्पताल में अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों से हर रोज 600 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इनमें से 100 से अधिक मरीजों के साथ जच्चा-बच्चा को भर्ती किया जाता है। अस्पताल में फैली गंदगी मरीजों की मुश्किल बढ़ा रही है। बेस अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर पड़ताल की। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों से नाली में सीवर बहता मिला। इससे उठने वाली दुर्गंध से मरीज बेहाल हैं। पर्ची काउंटर और भर्ती वार्ड के पास कूड़े का ढेर मिला। जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर पीछे की तरफ बिखरे और सड़ रहे कूड़े से नवजात और प्रसूता में संक्रमण फैलने का खतरा है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:यात्री कृपया ध्यान दें! बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर 16 मई की रात से रूट डायवर्जन, देखें पूरी गाइड

🔹कूड़े को जलाने से वार्ड में पहुंच रहा है धुआं

परिसर में कई स्थानों पर फैले कूड़े को जलाया जा रहा है और इससे उठने वाला धुआं वार्ड में पहुंच रहा है। इससे खतरा अधिक बढ़ गया है। खासकर नवजात और प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बेस अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा-डॉ. अजय आर्या, डीन, बेस अस्पताल, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *