Almora News:वन विभाग में कार्यरत आउटर्सोस कार्मिकों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

वन विभाग में तैनात आउटसोर्स कर्मियों ने वेतन की मांग पर वन विभाग के गेट के पास वेतन के लिए धरना प्रदर्शन करते हुए प्रभागीय निदेशक को ज्ञापन दिया। वह कर्मचारियों के विनियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इस दौरान वे कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को आउटसोर्स कर्मियों ने डीएफओ कार्यालय में एकत्र होकर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

🔹हो रही है आर्थिक परेशानी 

उन्होंने कहा कि बीते आठ माह से वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। दीवाली नजदीक है। ऐसे में वेतन न मिलने से उनके लिए यह पर्व मनाना मुश्किल होगा। परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए कठिन हो रहा है। कई बार वेतन की मांग के बाद भी विभाग उनकी नहीं सुन रहा है। चेतावनी दी कि जल्द वेतन नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

🔹यह लोग रहे मौजूद 

यह भी पढ़ें 👉  लमगड़ा में भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन संपन्न

इस मौके पर दिनेश परिहार, अमित बोरा, अंकित दुम्का, राजेश पांडे, मनीष कुमार, ममता वर्मा, अवनि साह, सुनिता आर्या आदि मौजूद रहे। 

Advertisement