Uttrakhand News :तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे द्रौपदी मुर्मू, आज पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे कार्यक्रम के अनुसार वे मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। 

शाम को वह राजभवन दून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी। 

💠8 नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाएंगी। 

शाम को वह वापस दून पहुंचेंगी और राजभवन में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी। 9 नवंबर को राष्ट्रपति राजधानी में पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। यहीं से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगी और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

💠पुलिस अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

7 से 9 नवंबर तक राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति 7 नवंबर की शाम को देहरादून पहुंच रही हैं, जिसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

💠तीन घंटे पहले पहुंचे ड्यूटी पर

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सोमवार को एडीजी एपी अंशुमान ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीङ्क्षफग की। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी एपी अंशुमान, डीआईजी प्रशिक्षण वङ्क्षरद्रजीत ङ्क्षसह, डीआईजी अभिसूचना दलीप ङ्क्षसह कुंवर व एसएसपी देहरादून अजय ङ्क्षसह ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएं। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दें। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की sup2 से नजर रखें। पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेङ्क्षकग के पश्चात अंदर जाने की अनुमति दी जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

ब्रीङ्क्षफग के दौरान धीरेंद्र गुंज्याल एसपी विजिलेंस, श्वेता चौबे एसएसपी पौडी गढ़वाल, अर्पण यदुवंशी एसपी उत्तरकाशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement