Almora News:दशहरा पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में एसएसपी अल्मोड़ा ने किया आंशिक परिवर्तन,कल कुछ इस प्रकार रहेगा  ट्रैफिक रुट का डायवर्जन

ख़बर शेयर करें -

नगर में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है। 

🔹अल्मोड़ा नगर में ट्रैफिक रुट का डायवर्जन

1-एलआरसाह रोड पर एनटीडी,फायर स्टेशन से समय-14.00 बजे से सभी चौपहिया वाहनों का शिखर तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का 'ऊंट प्रकरण' पहुँचा हाई कोर्ट: प्रशासन और NGO की कार्रवाई को चुनौती, अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी लड़ेंगे 'प्रो बोनो' केस

2-लक्ष्मेश्वर तिराहा से अल्मोड़ा शिखर तिराहा की ओर दशहरा पुतला दहन कार्यक्रम समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

3-करबला तिराहे से समय-14.00 बजे से पुतला दहन समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का नगर अल्मोड़ा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

4-पिथौरागढ़,बागेश्वर को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन करबला तिराहे से धारानौला होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों का निस्तारण, ADM कोर्ट ने किया ₹24.33 लाख से अधिक का जुर्माना

5-कोसी,रानीखेत,कौसानी,गरुड़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन बेस तिराहा से अल्मोड़ा लोअर माल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। 

समस्त जनता से अनुरोध है कि दशहरा पर्व के दृष्टिगत लागू उक्त यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करने का कष्ट करेंगे।