Weather Update:मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट किया जारी

ख़बर शेयर करें -

प्रदेशभर में आज सोमवार को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं

💠वहीं, मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड का ₹1.11 लाख करोड़ का 'विज्ञान' बजट: रजत जयंती वर्ष पर विकसित उत्तराखंड का रोडमैप तैयार"

आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:टिहरी लेक फेस्टिवल 0.2 का भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया कोटी-नई टिहरी रोपवे का एलान

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही अपराह्न बाद आसमान में बादल छा गए मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज जिले में मौसम साफ रहेगा।