Almora News:केएफसी फुटबॉल प्रतियोगिता में खत्याड़ी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

केएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में खत्याड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। मुकाबले के पेनाल्टी शूट आउट में एएफसी अल्मोड़ा की टीम को परास्त किया।

🔹निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ

खत्याड़ी फुटबॉल क्लब की ओर सिमकनी खेल मैदान में फाइनल मुकाबला खत्याड़ी और एएफसी अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। दोनों टीमें मैच के दोनों हाफ में कोई भी गोल नहीं बराबरी पर रहे। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। जिसमें खत्याड़ी की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा किया।

🔹विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की गई 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश कनवाल, बीएस मनकोटी और लोक गायक दीवान कनवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेस्ट डिफेडर नीरज नेगी, गोल्डन बूट का खिताब मनीष कनवाल को दिया गया। इस मौकें पर हर्ष कनवाल, प्रताप कनवाल, मनोज आर्या, रजत कनवाल, अशोक, निक्की, विजय, सानू, मोहित, रोहित, हिमांशु कनवाल, राहुल, सूरज, हरीश, सौरभ बोरा, रवि जीना समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement