Uttrakhand News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर आरटीओ कार्यालय में मारा अचानक छापा अधिकारियों के साथ कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल

ख़बर शेयर करें -

सीएम के एआरटीओ कार्यालय पहुंचते ही फरार हुए एजेंट 

रामनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अचानक एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे। सीएम के अचानक छापेमारी से कार्यालय में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सीएम के कार्यायल पहुंचने के बाद वहां मौजूद कई एजेंट मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले फिर करवट लेगा मौसम, 25 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कार्यालय में सभी अभिलेखों की जांच की। वाहनों के पंजीकरणों में की जा रही लापरवाही व रामनगर के आस पास के क्षेत्र में नशे में वाहन चलाना एवं ओवरलोड वाहनों की भारी खामियों पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी कार्यालय में जनता को चक्कर न लगाने पड़े और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ जनता को राहत दें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जनता के कार्यों में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी को बक्सा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

इस दौरान जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।