Weather Update :पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे के साथ अब सर्द होने लगा मौसम, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर एक बार फिर अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके तहत देश के पहाड़ी राज्यों में आज फिर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में अब सर्दी ने दस्तक दे दिया है। इसके तहत यहां बीतते दिन के साथ ही सर्दी बढ़ती नजर आएगी। वहीं इसके अलावा मैदानी इलाकों को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि यहां बारिश का क्रम अब पूरी तरह से थम चुका है। अपवाद स्वरुप कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं। इसमें यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार और झारखंड जैसे राज्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

💠पहाड़ो में सर्दी का ऐहसास

देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम का क्रम लगातार बदलता नजर आ रहा है। इसके तहत अब यहां लोगों को हल्की सर्दी भी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अब बीतते दिन के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी। इसके परिणाम स्वरुप यहां मौसम ठंडा होता नजर आएगा। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर जैसे राज्य हैं। हालाकि मौसम विभाग ने आज के लिए कश्मीर के कुछ हिस्से में हल्की बारिश के आसार भी जताए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला के हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शुक्रवार सुबह से ही धूप के खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से मौसम साफ रहेगा शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं।

Advertisement