Uttarakhand News:उत्तराखंड के इस जिले में लगेगी पहली सीमेंट फैक्टरी , यह हो रही तैयारी

ख़बर शेयर करें -

राज्य की पहली सीमेंट फैक्ट्री पिथौरागढ़ में स्थापित होगी। इस उद्योग के लिए जरूरी कच्चे माल लाइम स्टोन के यहां पर्याप्त भंडार मिले हैं। देश के बड़े उद्योग समूहों ने यहां सीमेंट उत्पादन के लिए अपने स्तर से पहल की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जिला भ्रमण के दौरान इस उद्योग की जिले में स्थापना को लेकर बड़े ऐलान की उम्मीद है।

🔹लाइमस्टोन के भंडार मिले 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की नई उड़ान: PM मोदी ने किया मोबाइल हेल्थ वैन और 'सर्वाइकल कैंसर' वैक्सीन का शुभारंभ

सीमांत जिले में पिथौरागढ़ के समीप और गंगोलीहाट में करीब 1700 हेक्टेयर क्षेत्र में लाइमस्टोन का विशाल भंडार मिला है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने पिछले साल यहां सर्वे किया था। उनकी विस्तृत जांच के बाद इन दोनों स्थानों में पर्याप्त लाइमस्टोन होने की पुष्टि हुई है। गंगोलीहाट में 800 और पिथौरागढ़ शहर से लगे करीब 900 हेक्टेयर क्षेत्र में लाइमस्टोन के भंडार मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:स्लग- भारत - जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास "धर्मा गार्डियन" का सातवां संस्करण चौबटिया में शुरू

🔹जल्द ही होगा निर्माण कार्य 

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जेके सीमेंट, श्रीश्री और बांगर सीमेंट, अंबुजा और अडानी समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने भी यहां उद्योग लगाने में रुचि दिखाई है। तीन अक्तूबर को यहां इन कंपनियों ने सात जगह से लाइमस्टोन के सैंपल भी लिए हैं।