Almora News:अल्मोड़ा के लक्ष्य ने फिर बढ़ाया देवभूमि का मान, एशियन गेम्स में जीता मेडल

एशियन गेम्स में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर इतिहास रचा है।

🔹अल्मोड़ा का नाम देश- दुनिया में रोशन 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नगर में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: पार्किंग में अव्यवस्था और गंदगी पर जताई नाराजगी, संचालक को नोटिस देने के निर्देश

राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चीन में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने पहली बार रजत पदक जीता। लक्ष्य सेन ने पूरे मुकाबले में अपने सभी मैच जीते। उनके प्रदर्शन पर कोच विमल कुमार, डीके सेन, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ की डॉ. अलकनंदा अशोक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राम अवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी आदि ने खुशी जताई। उनका कहना है कि लक्ष्य सेन ने अल्मोड़ा का नाम देश- दुनिया में रोशन किया है। इससे जिले के खिलाड़ियों में कड़ी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की भावना पैदा होगी। 

 

Advertisement