Weather Update :मौसम विभाग ने दिया बडा अपडेट, जाने पहाड़ों से मैदाने तक के मौसम का हाल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। बीते दिनों मानसून ने पहाड़ों पर भारी तबाही मचाई थी। वर्षा और लैंडस्लाइड से प्रदेशवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

अब मौसम सामान्य हो गया है। मानसून की विदाई होने वाली है। मानसून जाते-जाते कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी कर सकता है।

💠जाते-जाते मानसून कुछ जगहों को भिगो सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का दौर चल रहा है। जाते-जाते मानसून कुछ जगहों को भिगो सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, वहीं कई इलाकों में धूप भी खिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News :देहरादून एयरपोर्ट पर विमान के अंदर बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप,एयरपोर्ट के अंदर ही बैठे रहे यात्री

तराई में तीन दिनों तक मौसम रहेगा साफ

तराई में अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को पूरे दिन कड़ी धूप के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है लगातार हवाओं के रुख परिवर्तन से बदलाव आ रहा है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है।

💠ऐसा रहा तापमान

पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली जिसके बाद आर्द्रता 88 प्रतिशत व दोपहर बाद 47 प्रतिशत दर्ज की गई। भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हो उठे। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने लिया अहम फैसला,कुंभ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से मौसम साफ रहेगा अपराह्न बाद बदल घिर सकते हैं।