Uttrakhand News :परिवहन निगम अब खरीदेगा 130 नई बसे,इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के पर्वतीय मार्गों पर बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए परिवहन निगम अब नई बसों की खरीद करने जा रहा है। इस कड़ी में पर्वतीय मार्गों के लिए 130 साधारण बसों को खरीदने की कसरत शुरू हो गई है

इसके लिए परिवहन निगम की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

💠परिवहन निगम के पास अपनी 950 बसें हैं।

प्रक्रिया यदि सही प्रकार से चली तो फिर इसी वर्ष अंत तक ये बसें सड़कों पर दौडऩे लगेंगी। राज्य परिवहन निगम के पास अभी लगभग 1200 बसों का बेड़ा है। इसमें से परिवहन निगम के पास अपनी 950 बसें हैं और शेष बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:दन्या पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत पनवानौला बाजार में चलाया जन- जागरूकता अभियान

💠बसों का आयु पूरा करना है। 

इस समय परिवहन निगम के पास पर्वतीय मार्गों पर बसों की संख्या कम होने लगी है। इसका कारण बसों का आयु पूरा करना है। बसों की कमी के कारण कई पर्वतीय मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई क्षेत्रों में परिवहन निगम की बसों को संचालित करने की मांग भी उठ रही है।

पर्वतीय मार्ग आर्थिक दृष्टि से लाभदायक नहीं होते हैं। ऐसे में निगम को इन मार्गों पर बसें चलाने में नुकसान उठाना पड़ता है। यद्यपि, प्रदेश सरकार हिल लास के रूप में परिवहन निगम को इसी प्रतिपूर्ति करती है।

💠टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पर्वतीय मार्गों पर नई बसों को संचालित करने का अनुरोध किया था। इस कड़ी में परिवहन निगम अब नई बसों को खरीदने की तैयारी कर रहा है। इन बसों को खरीदने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​"चंपावत: पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई की बेरहमी से हत्या, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने दराती-फावड़े से किया हमला"

एक बस की खरीद पर 30 से 35 लाख रुपये का खर्च आएगा। ऐसे में निगम पर इससे 40 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। सरकार इसके लिए निगम को ऋण दिलाने पर सहमति प्रदान कर चुकी है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निगम के बेड़े में ये बसें शामिल हो जाएंगी।