Uttrakhand News :बागेश्वर उपचुनाव में विजय रही पार्वती दास आज विधानसभा में लेंगी शपथ,इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे उपस्थित

ख़बर शेयर करें -

विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपुचनाव में विजयी रहीं पार्वती दास शनिवार को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण उन्हें शपथ दिलाएंगी

💠साढ़े ग्यारह बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम।

विधानसभा भवन में स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। विधानसभा की बागेश्वर सीट कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हो गई थी। हाल में संपन्न हुए इस सीट के उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गांधी व शास्त्री जयंती पर SSP अल्मोड़ा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुलिस बल को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

💠कांग्रेस के बसंत कुमार को दी थी मात।

उत्तराखंड की अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर (Bageshwar) में भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को (Parvati Das) 2405 मतों से जीत दर्ज हुई थी। भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के बसंत कुमार (Basant Kumar) को 2405 मतों के अंतर से हराया था।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

इस क्रम में तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी (SP), उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (UPP) के उम्मीदवार हजार के आंकड़ें तक भी नहीं पहुंच सके।

💠पांच सितंबर को हुआ था मतदान।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर पांच सितंबर को 56.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीधे मुकाबले में भाजपा की पार्वती दास और कांग्रेस के बसंत कुमार रहे.