Uttrakhand News :यहां फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुआ दर्दनाक हादसा,आधा दर्जन से अधिक मजदूरों के घायल होने की सूचना

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलौर कोतवाली में बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ है। बॉयलर फटने की वजह से करीब आधा दर्जन लोगों के झुलसने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

💠हायर सेंटर किया गया रेफर

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में अर्धरात्रि के समय बॉयलर फटने से करीब आधा दर्जन से अधिक मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

Advertisement