Uttrakhand News :दून अस्पताल में मिलेगी एंडोस्कोपी की सुविधा, मरीज को नहीं काटने पड़ेंगे निजी अस्पतालों के चक्कर

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मरीजों को अब एंडोस्कोपी  की सुविधा मिल पाएगी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने अस्पताल में एडवांस एंडोस्कोपी  मशीन का उद्घाटन किया।

💠सर्जरी विभाग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब एंडोस्कोपी  के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

💠एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलैंजियोंपैंक्रिटोग्राफी (ईआरसीपी) भी की जाएगी शुरू

💠प्राचार्य डा. सयाना ने कहा कि यह अत्याधुनिक एंडोस्कोपी मशीन है। इसके बाद अस्पताल में एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलैंजियोंपैंक्रिटोग्राफी (ईआरसीपी) भी शुरू की जाएगी। जिन मरीजों को डायग्नोस किया जाएगा, उन्हें उपचार भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

💠आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क मिलेगी एंडोस्कोपी जांच की सुविधा

💠पेट से संबंधित किसी भी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को एंडोस्कोपी  से सहूलियत मिलेगी। निजी अस्पतालों में एंडोस्कोपी जांच काफी महंगी है। इसका खर्च करीब ढाई से तीन हजार रुपये तक पड़ता है। जिस कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज इस जांच को नहीं करा पाते हैं। जबकि दून अस्पताल में रियायती दर पर यह जांच होगी। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

💠इस दौरान रहे उपस्थित

इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रदीप शर्मा, डा. अभय कुमार, डा. नेहा महाजन, डा. दिनेश चौहान, डा. पुनीत त्यागी, डा. अतुल सिंह, नर्सिंग इंचार्ज रवि परमार, प्रशासनिक अधिकारी दीपक राणा, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement