Almora News:बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक पर की दस हजार रुपए की चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों,जनपदों से जनपद में कार्यरत, निवासरत बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। 

🔹पुलिस की कार्रवाई

आज दिनांक 16 सितंबर को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों जनपदों से क्षेत्र में निवासरत कार्यरत लोगों के सत्यापन किए गए। अभियान के दौरान 1 मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नही कराया था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 10,000 हजार रुपये कोर्ट चालान की कार्यवाही की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

🔹बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की दी सख्त हिदायत

  इसके उपरांत थानाध्यक्ष धौलछीना द्वारा पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।