Jammu Kashmir News:जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, सर्च आपरेशन जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

💠पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में बोले CM धामी: नई शिक्षा नीति से उत्तराखंड में बढ़ रहे रोजगार के अवसर

💠सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके अलावा अनंतनाग जिले के कोकरनाग में भी आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है। पहाड़ी इलाके के जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: अब स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी बच्चों की डायबिटीज स्क्रीनिंग, RBSK कार्यक्रम में शामिल हुआ मधुमेह

💠हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं.