Almora News:बिजली लाइन में गिरा पेड़ दो 150 से अधिक गांवों की बिजली गुल

ख़बर शेयर करें -

जिले में मौसम की मार से यूपीसीएल के साथ ही आम लोग परेशान हैं। अंधड़ के बाद पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूट गई, जिससे भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंडों में बिजली गुल रही। दोनों विकासखंडों के 150 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से 60 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।

🔹लोगो को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा

भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंडों में बिजली आपूर्ति करने वाले तोली फीडर को जोड़ने वाली 33 केवीए लाइन बीते मंगलवार शाम करीब पांच बजे शील गांव के पास अंधड़ से पेड़ गिरने से टूट गई। ऐसे में दोनों विकासखंडों के 150 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही और यहां की 60 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग घंटों बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। इसके चलते उन्हें रात बगैर बिजली के बितानी पड़ी।दूसरे दिन बुधवार को यूपीसीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया। 20 घंटे बाद दोपहर एक बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हुई, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। 

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट, डीएम ने एरोमैटिक व औषधीय पौधों की खेती पर दिया जोर

🔹मोबाइल बंद होने से लोगों को अपनों से नहीं हुआ संपर्क

लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हुए। दोनों विकासखंडों में आठ हजार से अधिक मोबाइल चार्ज न होने से शोपीस बने रहे और लोग हाय-हैलो को तरस गए। इस दौरान उनका शेष दुनिया से संपर्क कटा रहा और वे अपनों से बात भी नहीं कर सके। दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बहाल होने पर मोबाइल चार्ज हुए तो मोबाइल की घंटी बजने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला खनन न्यास समिति की बैठक में जनहितकारी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति।शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यों में होंगे खर्च। जनपद वासियों को मिलेगा लाभ।

शील गांव के पास 33 केवीए लाइन पेड़ गिरने से टूट गई, जिससे दिक्कत आई। लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई- कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।