National News:चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक का निधन, मिशन में काउंटडाउन को दी थी आवाज

ख़बर शेयर करें -

पिछले दो सप्ताह से पूरा देश ISRO को अंतरिक्ष में मिली कामयाबी का जश्न मना रहा था। पहले चंद्रयान-3 मिशन को दक्षिणी ध्रुव पर मिली सफलता और फिर आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग। लेकिन इसी बीच इसरो से एक दुखद खबर आई है।

🔹पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत थी ख़राब 

इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा एन वलरमति ही संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन इन्होनें ही किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी। उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड रोडवेज: दो माह से वेतन न मिलने पर ग्रामीण डिपो कर्मचारियों का ISBT पर धरना

🔹चेन्नई में ली अंतिम सांस

इसरो के किसी भी मिशन में जितने भी लॉन्च होते थे, उनके काउंटडाउन के दौरान जो 10,9,8… की जो आवाज सुनाई देती थी वो एन वलरमती की ही होती थी। वलरमती का अंतिम मिशन चंद्रयान-3 ही था। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था। इस मिशन के काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई दी थी, वो ISRO वैज्ञानिक N वलरमती की ही थी। तमिलनाडु राज्य के अलियायुर से आने वालीं वलरमती ने अंतिम सांस चेन्नई में ली।