Uttarakhand News:टिहरी गढ़वाल के राजेश भंडारी ने वायुसेना में एयर वाइस मार्शल बन बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान,की गई विशेष पूजा- अर्चना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के होनहार युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।अगर सेना की बात करें तो देवभूमि उत्तराखंड के बाशिंदे हमेशा से भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने को लालायित रहते हैं। सैन्य बहुल उत्तराखंड के लिए आज का दिन गौरवान्वित करने वाला है। यहां के एक सपूत को देश सेवा में अहम जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। 

🔹पदोन्नति पाने पर की गई विशेष पूजा- अर्चना

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड रोडवेज: दो माह से वेतन न मिलने पर ग्रामीण डिपो कर्मचारियों का ISBT पर धरना

टिहरी गढ़वाल पड़िया गांव, रैका पट्टी के राजेश भंडारी एयर कोमोडोर पद से नई पदोन्नति पाकर एयर वाइस मार्शल पद पर नियुक्त हो गये हैं । इधर, गंगोत्री धाम में राजेश भंडारी के भारतीय वायुसेना मैं पदोन्नति पाने पर विशेष पूजा- अर्चना की गई है।

🔹उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा गर्व का दिन 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: इस बार ताकुला और धौलादेवी के 10 बच्चों को दी गई मंजुल ​स्मृति छात्रवृत्ति

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने राजेश भंडारी को बधाई देते हुए गंगोत्री मंदिर में पूजा -अर्चना करने के बाद उनके दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा गर्व का विषय है कि आज गढ़वाल के सपूत ने भारतीय वायुसेना में बड़ा पद प्राप्त किया है।