Almora News:जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने एसएसपी अल्मोड़ा की कलाई पर बाधी राखी,आर्शीवाद देकर दिया सुरक्षा का वचन

आज दिनांक 29 अगस्त को रक्षाबन्धन पर्व के उपलक्ष्य पर जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के प्रधानाचार्य स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ एसएसपी ऑफिस अल्मोड़ा आये तथा छात्राओं द्वारा  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी गयी। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी छात्राओं को आशीर्वाद देकर सुरक्षा का वचन दिया गया। 

🔹हेल्पलाईन नम्बरों की दी जानकारी 

एसएसपी अल्मोड़ा ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या,शिकायत होने पर थाना पुलिस के हेल्पलाईन नम्बरों व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112, 1090 में या उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति में शिकायत कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

🔹उपस्थित छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिग कर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया मार्गदर्शन

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त, इसकी विदाई तय: काशी सिंह ऐरी

    एसएसपी महोदय द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिंग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा सबसे अहम होती है, सभी को शिक्षा में रुचि लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करने व कल्पना का उपयोग करने हेतु कहा तथा अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए दुनिया के बड़े लेखकों व वैज्ञानिकों के बारे में अध्ययन करने को कहा गया।  

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

 उक्त कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के प्राचार्य श्री डी0एस0रावत, शिक्षक श्री डी0सी0 जोशी व कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement