Weather Update :मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

आज 18 अगस्त 2023 है। और देश के कई हिस्सों में अभी भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इस बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से उपर बह रही है।

💠जिसके कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

💠उत्तराखंड में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, शनिवार को कुछ जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगले दो दिन बारिश से थोड़ी राहत के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

अगले सप्ताह के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 22 अगस्त के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में बीते बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप बादल छाए थे. अल्मोड़ा में आज बारिश की संभावना है.

Advertisement