Almora News:रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध हालातों में लापता

ख़बर शेयर करें -

यहां श्रम विभाग अल्मोड़ा में प्रशासनिक अ​धिकारी पद से सेवानिवृत्त देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हैं। तमाम ढूंढखोज के बाद जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।साथ ही उन्होंने आम जनता से उनके संबंध में कोई भी जानकारी होने पर सूचित करने की अपील की है।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबर रविवार 13 अक्टूबर 2024

देवेंद्र सिंह जीना श्रम विभाग अल्मोड़ा में प्रशासनिक अधिकारी पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पुत्र पवन सिंह जीना ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि बीते दिवस 14 अगस्त को सुबह वह अपने स्यालीधार स्थित आवास से घूमने के लिए निकले थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। वह लोग अपनी तमाम रिश्तेदारी में ढूंढ-खोज कर चुके हैं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि जीना की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।